स्वाला डेंजर जोन में आज फिर राष्टीय राजमार्ग में रुकी वाहनों की रफ्तार।

स्वाला डेंजर जोन में आज फिर राष्टीय राजमार्ग में रुकी वाहनों की रफ्तार।

जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों से इस स्थान में स्थाई वैकल्पिक सड़क मार्ग की व्यवस्था करने का दिया निर्देश।

चंपावत। स्वाला डेंजर जोन में आज सुबह 6:00 बजे से मुख्य राजमार्ग में वाहनों की रफ्तार फिर रुक गई तथा वर्षा होने के साथ ही पहाड़ी से मलवा और बोल्डर नीचे आने से सड़क को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि एनएच अधिकारियों द्वारा अब सड़क में बैक कटिंग भी शुरू की जा रही है। लगातार ऊपर से मलवा,बोल्डर आने से तथा रोज-रोज सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से आम लोगों को हो रही दिक्कतें एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क मार्ग बंद होने से जिलाधिकारी ने राष्टीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्थाई वैकल्पिक सड़क मार्ग की व्यवस्था करे। आज जिलाधिकारी ने ऊपर पहाड़ी में जाकर वहां की परिस्थितियों का अध्ययन किया। सड़क बंद होने से आज यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement