देश विरोधी ताकतों के साथ सुर से सुर मिलाकर देश की प्रगति में बाधाये डालने के बावजूद भी, देश को वैश्विक महाशक्तियों की पंक्ति में खड़ा करने वाला मानव नहीं महामानव ही है – सुरेश भट्ट ।

Spread the love

देश विरोधी ताकतों के साथ सुर से सुर मिलाकर देश की प्रगति में बाधाये डालने के बावजूद भी, देश को वैश्विक महाशक्तियों की पंक्ति में खड़ा करने वाला मानव नहीं महामानव ही है – सुरेश भट्ट

भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में लोगों ने देश को परम वैभवशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने का किया आवाहन ।

लोहाघाट। देश के राजनीतिक क्षितिज में राष्ट्र की आन ,बान, शान को मजबूती प्रदान करने एवं देश को बारूद के ढेर से उबारकर उसे विश्व की महाशक्तियों की पंक्ति में खड़ा करने वाला साधारण मानव नहीं , महामानव हो सकता है । यह और कोई नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है । यह विचार भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में समाज के बुद्धिजीवियों ने व्यक्त किये । प्रधानमंत्री के प्रति दीवानगी का आलम यह था कि 90 वर्षीय शिक्षाविद चिरंजी लाल वर्मा ने श्री मोदी को अपना आशीर्वाद देते हुए अपनी शेष आयु उन्हें लगने की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजलन एवं वंदे मातरम से शुरू हुआ कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे सहसंयोजक मोहित पाठक, सचिन जोशी समेत अन्य लोगों ने मुख्य वक्ता दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे समेत सभी बुद्धिजीवियों का स्वागत किया । श्री भट्ट ने कहा कि मोदी जी ने ऐसे समय देश की बागडोर संभाली थी जब खेतों की सुरक्षा के लिए लगाई गई बाढ़ ही खेतों को खा रही थी। पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार से सना था और आम जनता त्रस्त थी । लेकिन मोदी जी ने जिस सोच एवं संकल्प के साथ देश की बागडोर संभाली उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती गई और उनके पीछे देश के करोड़ों लोगों के आशीर्वाद की शक्ति से उनका आत्मबल बढ़ता गया । उन्होंने कहा घोर अभाव व गरीबी के बीच तपतपाये मोदी जी ने वास्तव में गरीब को माध्यम बनाकर अपनी योजनाओं से जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक एवं देश की रक्षा से सुरक्षा तक देश को वैभवशाली मार्ग में ले जाने के जो प्रयास किए जा रहे हैं , उसे रोकने के लिए राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ हमारे देश के विपक्षी सुर से सुर मिला रहे है । इन सबके बावजूद भी मोदी जी विश्व के ऐसे नेता के रूप में लगातार वैश्विक मंच में देश के नाम व काम को रोशन कर रहे हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने कहा कि श्री रामकृष्ण की भूमि में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को निमित्त बनाकर ईश्वर ने उनको भारत माता के आंचल को फाड़ने वालों से बचाने के लिए ही भेजा है । यही वजह है कि आज पाताल से लेकर आकाश तक शान से तिरंगा फहरा रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख ट्रेड यूनियन के नेता महेश खर्कवाल ने कहा कि हम सबको गर्व है कि मोदी जी जैसे व्यक्ति हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की । कार्यक्रम में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों मैं उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सैनिकों , शिक्षाविद एवं समाजसेवियों का माल्यार्पण कर उन्हें शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुभाष बगौली, गिरीश कुंवर समेत तमाम महिलाएं वह बुद्धिजीवी मौजूद थे संचालन सचिन जोशी ने किया ।

Jaya punetha editor in chief ।