छात्रों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में प्रतिकारतमाक रूप से किया प्रदर्शन ।

13 सितंबर 2025

छात्रों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में प्रतिकारतमाक रूप से किया प्रदर्शन । देवीधुरा

आज राजकीय आदर्श महाविद्यालय, देवीधुरा में छात्रों द्वारा लंबित शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक अनोखा एवं प्रतीकात्मक प्रदर्शन आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से शासन-प्रशासन की नजर उतारने की रस्म से हुई। छात्रों का कहना था कि यह केवल परंपरा का निर्वाहन नहीं, बल्कि इस शिक्षा संघर्ष को शासन प्रसासन तक पहुंचाने का प्रतीकात्मक प्रयास है इसके बाद महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, क्षेत्रवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। मानव श्रृंखला के माध्यम से छात्रों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे समाधान तक संगठित, शांतिपूर्ण और रचनात्मक आंदोलन जारी रखेंगे यह आंदोलन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवीधुरा देवेंद्र भट्ट एवं पूर्व जिला संयोजक चंपावत सुदीप चम्याल के नेतृत्व में हो रहा है

छात्र नेताओं ने इस अवसर पर कहा

“हमारी मांगें केवल महाविद्यालय की नहीं, पूरे क्षेत्र के शिक्षा भविष्य से जुड़ी हैं। यह मानव श्रृंखला हमारे अटल संकल्प की प्रतीक है। जब तक समाधान नहीं मिलेगा, इहमारा संघर्ष चलता रहेगा, और यह आंदोलन शिक्षा का उत्सव बनकर पूरे क्षेत्र को जागृत करेगा।”

Jaya punetha editor in chief ।

फोटो प्रतिकारात्मक प्रदर्शन करते देवीधुरा आदर्श राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राएं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement