अनुपूरक पोषाहार कार्यक्रम में वृद्धि: बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ*।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत, 11 सितम्बर 2025

*अनुपूरक पोषाहार कार्यक्रम में वृद्धि: बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ*

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित अनुपूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत द्वितीय त्रैमास (जुलाई से सितम्बर) की अवधि को अब 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

इस विस्तार के अंतर्गत सभी लाभार्थी—गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं और 7 माह से 6 वर्ष तक के बच्चे—इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकेंगे। लाभार्थी अपने निकटतम आगनबाड़ी केंद्रों से पोषाहार प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाएं और अपने बच्चों व गर्भवती महिलाओं के पोषण का ध्यान रखें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement