चम्पावत, 10 सितम्बर 2025
*पं० गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर चम्पावत में खेल मैदानों से गांवों तक गूंजा स्वच्छता संदेश*
भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर आज जनपदभर में विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देश में विभिन्न विभागों और कार्यालयों द्वारा इस विशेष अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खिलाडियों और प्रशिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान खेल मैदान परिसर की साफ-सफाई की गई और खिलाड़ियों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विकास खंड लोहाघाट में खंड विकास कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी श्री कविन्द्र रावत के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
विकास खंड चम्पावत में खंड विकास अधिकारी श्री अशोक अधिकारी की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया और कर्मचारियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
ब्लॉक सभागार पाटी में खंड विकास अधिकारी श्री अवनीश कुमार उपाध्याय के निर्देशन में भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
साथ ही, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री भूपेंद्र कुमार के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अपने आस-पास की साफ-सफाई बनाए रखने और जन सहभागिता से गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश सिंह बिष्ट के निर्देशन में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वछता अभियान चलाया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय चम्पावत में भी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान के निर्देशन में जयंती समारोह एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर की सफाई की और पं० पंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इन्ही के साथ जनपद के समस्त कार्यालयों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों की सफाई करते हुए पं० पंत जी को नमन किया।
इन आयोजनों का उद्देश्य पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाना रहा।
Jaya punetha editor in chief ।



