चंपावत की अपर्णा, कार्यशालाओं के जरिए सशक्त कर रहीं महिलाएं*।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 09 सितम्बर 2025

*चंपावत की अपर्णा, कार्यशालाओं के जरिए सशक्त कर रहीं महिलाएं*

*जिलाधिकारी ने किया सम्मानित – बेटियों को ऐपण कला की राह दिखा रहीं अपर्णा पनेरु*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की दिशा में हो रहे प्रयासों के अंतर्गत चंपावत जिले के सेलाखोला, नागनाथ वार्ड निवासी अपर्णा पनेरु को पारंपरिक ऐंपण कला को नई पहचान दिलाने और महिलाओं–बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जिला सभागार में सोमवार को सम्मानित किया।

अपर्णा पारंपरिक ऐंपण कला को आधुनिक कला के साथ जोड़कर नई पहचान दिला रही हैं और महिलाओं व बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं।

चंपावत और अल्मोड़ा के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यशालाओं में अपर्णा ने छात्राओं और महिलाओं को ऐंपण व आधुनिक कला का प्रशिक्षण दिया है। इन कार्यशालाओं से प्रेरित होकर कई महिलाएं और छात्राएं अब इस दिशा में कार्य कर रही हैं। अपर्णा प्रदर्शनी और प्रशिक्षणों के माध्यम से वे ग्रामीण समाज, विशेषकर महिलाओं और बेटियों को आजीविका एवं स्वावलंबन के नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि अपर्णा पनेरु जैसी युवा प्रतिभाएं न केवल पारंपरिक कला को नई पहचान दे रही हैं, बल्कि समाज की महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की राह भी दिखा रही हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement