8 सितंबर 2025
बबीता अध्यक्ष, ज्योति पाटनी कोषाध्यक्ष तथा निर्मला भंडारी सचिव सहित 11 सदस्यीय संचालक मंडल का किया गया गठन।
बजरंगी महिला स्वायत्त सहकारिता डुम्डई लोहाघाट की संपन्न हुई प्रथम वार्षिक आम सभा।
लोहाघाट! 8 सितम्बर , लोहाघाट विकास खंड के अंतर्गत यूएसआरएलएम व ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से संचालित बजरंगी महिला स्वायत्त सहकारिता डुम्डई की प्रथम वार्षिक आम सभा निवर्तमान अध्यक्ष बबीता देवी की अध्यक्षता में प्राथमिक पाठशाला डुम्डई के प्रांगण में आयोजित की गई!
कार्यक्रम में उपस्थित गुडमांगल की महिला ग्राम प्रधान रीता देवी व बगौटी की प्रधान ममता देवी तथा बजरंगी संघ की अध्यक्ष बबीता देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक आम सभा का शुभारम्भ किया गया।
आम सभा में बजरंगी स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष बबीता देवी द्वारा उपस्थित शेयरधारकों को संबोधित करते हुए करते हुए विगत वर्ष संघ द्वारा एनआरएलएम व ग्रामोत्थान के मार्गदर्शन में संचालित की गई गतिविधियों व संघ की व्यवसायिक प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया गया। बजरंगी सहकारिता की लेखाकार रेनू भंडारी ने आडिट रिपोर्ट को सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए वार्षिक टर्न ओवर व लाभांश की जानकारी दी गई।
आम सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा ग्राम संगठन वार 11 सदस्यीय संचालक मंडल का गठन करने के उपरांत नव संचालकों द्वारा आपस में विचार विमर्श कर अध्यक्ष पद पर बबीता देवी, कोषाध्यक्ष हेतु ज्योती पाटनी तथा सचिव पद पर निर्मला भंडारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। साथ ही आम सभा द्वारा अपने बीच से तीन सदस्यीय मध्यस्थता व लेखा उप समिति का गठन किया गया।
बैठक में ब्लॉक मिशन प्रबंधक लोहाघाट मुशीर अहमद ने एनआर एलएम द्वारा संचालित तथा सहायक प्रबंधक मूल्यांकन सचिन चंखवान ने ग्रामोत्थान के तहत आजीविका संवर्धन हेतु संचालित गतिविधियों से सदस्यों को अवगत कराया गया।
सभा में उपस्थित बगौटी की ग्राम प्रधान ममता देवी द्वारा नव गठित संचालकों को बधाई देते हुए संघ के हित में अपने कार्य दायित्वों का बेहतर निर्वहन हेतु प्रेरित करते हुए नवगठित संचालक मंडल को शपथ दिलायी गयी।
आम सभा के दौरान ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक संस्थायें व समावेशी प्रकाश चंद्र पाठक ने स्वायत्त सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत प्रक्रियाबद्ध तरीके से पारदर्शिता के साथ वार्षिक सभा के संचालन व प्रबंधन में संचालक मंडल व संघ स्टाफ को सहयोग व मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम टुनकांडे की प्रधान मीनाक्षी पांडे, डुम्डई के प्रधान राम सिंह ओली, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामू धौनी, ग्रामोत्थान परियोजना के सहायक प्रबंधक कृषि आजीविका सुमित कुमार, सुनील कुमार, नीरज पंत, सचिन, ब्लॉक टीम से चंद्रशेखर जोशी ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम के सफल संचालन व प्रबंधन में आईपीआरपी , बजरंगी डुम्डई, माँ लक्ष्मी किमतोली, विकास लोहाघाट तथा मनसा देवी भूमलाई संकुल संघो के समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। सभा का संचालन ब्लॉक समन्वयक विनीत पाटनी ने किया।
वार्षिक आम सभा में कुल 238 शेयरधारकों व ग्राम संगठन पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Jaya punetha editor in chief ।



