जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती दीपा पांडे को किया सम्मानित* ।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 8 सितम्बर 2025

*जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती दीपा पांडे को किया सम्मानित*

आज जिला सभागार चम्पावत में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने श्रीमती दीपा पांडे, पत्नी श्री महेश चन्द पांडे, को उनकी विशिष्ट कार्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया। वे पिछले 19 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुरबुंगा में सेवाएं दे रही हैं और अपनी निष्ठा व कार्यकुशलता के बल पर समुदाय में एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

श्रीमती दीपा पांडे को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार-2024-25 से भी सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा – “दीपा पांडे जैसी समर्पित कार्यकर्त्रियाँ ही समाज को मजबूत नींव प्रदान करती हैं। बच्चों के पोषण, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका योगदान सराहनीय और प्रेरणादायक है।”

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement