जिला पंचायत मुख्यमंत्री की चंपावत को मॉडल जिला बनाने की परिकल्पना को लगाएगी पंख- जिला पंचायत अध्यक्ष।

 मानेश्वर समाचार।

6 सितंबर 2025

जिला पंचायत मुख्यमंत्री की चंपावत को मॉडल जिला बनाने की परिकल्पना को लगाएगी पंख- जिला पंचायत अध्यक्ष।

जिला पंचायत की पहली बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच हुआ परिचयात्मक संवाद।

चंपावत। जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में आज सभी लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुसार चंपावत को “हिमालयी राज्यों का मॉडल जिला” बनाने के प्रयासों में जिला पंचायत अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहीं, इससे पूर्व उन्होंने जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों, सदस्यों व आमंत्रित प्रतिनिधियों का स्वागत कर उन्हें अपनी मानसा से जाहिर किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला पंचायत के सफल संचालन एवं इसकी शक्ति का रचनात्मक दोहन करने के लिए सुझाव दिया कि बोर्ड को ऐसी अपनी तात्कालिक, मौजूदा जरूरतों एवं दूरगामी लाभ देने वाली योजनाओ की प्राथमिकता तय करनी होगी। उन्होंने पंचायत के सफल संचालन एवं उसकी गरिमा व गौरव को बनाएं रखने के लिए अपने अनुभव सांझा किए। कहा मॉडल जिले के निर्माण के लिए हमें संकल्प शक्ति के साथ यह विचार करना होगा कि किस प्रकार हम विकास, रोज़गार एवं जन अपेक्षाओं को लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने टीम भावना से कार्य करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि हम में कुछ नया करने का संकल्प है तो निश्चित तौर पर हमें सफलता मिलेगी।

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जिस सोच के साथ चंपावत जिले को नया रूप व स्वरूप दिया जा रहा है, इन्हीं भावनाओं से आत्मसात किया जाने पर जिला पंचायत को नई दिशा व दशा मिलेगी।जिला पंचायत की महिला उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि हम सब का लक्ष्य चंपावत जिले के लोगों की भलाई में ही केंद्रित होगा। इससे पूर्व सभी जिला पंचायत के सदस्यों का अधिकारियों से परिचय कराया गया तथा सभी ने मिलकर एक आदर्श जिला पंचायत बनाने में अपने संकल्प शक्ति का इजहार किया।

jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement