देहरादून जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में एक साथ छापेमारी, नमक के लिये सेंपल ।

मानेश्वर समाचार।

4 सितंबर 2025

जनपद में 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन ने एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान नमक के सैंपल लिये जो कि जांच को भेजें जाएंगे। दरअसल सरकारी राशन की दुकानों पर गुणवत्ता विहीन नमक वितरण की शिकायत मिल रही थी।

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर, एसडीएम चकराता, विकास नगर, मसूरी एवं तहसीलदार ऋषिकेश ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सरकारी सस्ते गल्ले की राशन की दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी के दौरान एकत्रित किए गए नमक के नमूनों को सैंपल जांच हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भेजे गए हैं साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आख्या प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement