बराकोट में खेल दिवस पर नशा मुक्त अभियान के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, चंपावत टीम विजेता* ।

चम्पावत 31 अगस्त 2025

*बराकोट में खेल दिवस पर नशा मुक्त अभियान के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, चंपावत टीम विजेता*

बराकोट में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्त अभियान के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चंपावत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौड़ी राय लोहाघाट की टीम को सीधे सेटों में पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच में चंपावत की टीम ने 25–21 और 25–22 से जीत दर्ज की। विजेता टीम के कप्तान अभिषेक रावत रहे।

यह प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना था।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement