मानेश्वर समाचार।
30 अगस्त 2025
टनकपुर क्षेत्र में दौड़ेंगे महिला समूहों द्वारा संचालित पिंक ई रिक्शा।
ग्रामोत्थान परियोजना चंपावत की एक और नायाब पहल। ई रिक्शा संचालन हेतु प्रेरणा स्वयं सहायता समूह बोरागोठ का चयन।
चंपावत। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के दिशानिर्देश व सीडीओ डा जीएस खाती के मार्गदर्शन में ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा ओम स्वायत्त सहकारिता टनकपुर के अन्तर्गत ई रिक्शा संचालन हेतु प्रेरणा स्वयं सहायता समूह बोरागांव से जुडी 8 महिलाओं का समूह आधारित उद्यम योजना के तहत पिंक ई रिक्शा हेतु चयन किया गया है। इसके लिए परियोजना द्वारा समूह को दस लाख रू का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। जिसमें 6 लाख का परियोजना सहयोग व 3 लाख का बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया, जबकि रु 1 लाख समूह द्वारा स्वयं वहन किया गया।सीडीओ चंपावत डा जी एस खाती ने टनकपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान चयनित समूह सदस्यों की बैठक में ई रिक्शा संचालन की कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए महिलाओं को ई रिक्शा के बेहतर संचालन, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता व रखरखाव हेतु आवशयक सुझाव व मार्गदर्शन दिया गया । उन्होंने कहा कि परियोजना की इस अनुठी पहल से जहाँ एक ओर समूह से जुडी महिलाओं की आय में इजाफा होगा, वही दूसरी ओर सामुहिक उद्यमशीलता व स्वयं सहायता समूहों को व्यवसायिक क्रियकलापो से जुडने के अवसर प्राप्त होंगे।जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर कुमार झा ने कहा कि परियोजना क्षेत्र के अन्तर्गत उद्यम आधारित गतिविधियों के संचालन से समूह के आर्थिक सशक्तिकरण व स्थायित्व दिशा में यह एक सार्थक व अभिनव पहल है,भविष्य में क्षेत्र के अन्य समुदाय आधारित संगठनों को व्यवसायिक क्रियकलापो से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे उनकी आजीविका बढ़ सके।सहायक प्रबंधक संस्थायें प्रकाश चंद्र पाठक के बताया कि ई रिक्शा संचालन हेतु समूह की चयनित महिलाओं को परियोजना के सहयोग से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जायेगी।परियोजना के तकनीकी स्टाफ सहा प्रबंधक कृषि आजीविका सुमित कुमार एवं ए एम सेल्स अतुल सिरस्वाल द्वारा चयनित उद्यमों की व्यवसाय योजना तैयार की गई है।
Jaya punetha editor in chief ।



