चंपावत जिला पंचायत के नव-निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 1 सितंबर को, प्रथम बैठक 2 सितंबर को* ।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत, 27 अगस्त 2025

*चंपावत जिला पंचायत के नव-निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 1 सितंबर को, प्रथम बैठक 2 सितंबर को*

अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा ने जानकारी दी है कि शासन के निर्देशों के क्रम में चंपावत जिले में जिला पंचायत के नव-निर्वाचित सदस्यों, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह 1 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह शपथ ग्रहण समारोह प्रातः 11:30 बजे से आरम्भ होगा। इसके उपरांत जिला पंचायत की प्रथम बैठक 2 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्री कमलेश बिष्ट को इन महत्वपूर्ण आयोजनों के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement