विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, आपदा से प्रभावित उत्तरकाशी जनपद को विशेष पैकेज देने की मांग।

मानेश्वर समाचार।

26  अगस्त  2025

गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आपदा से प्रभावित जनपद उत्तरकाशी को विषेश पैकेज देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा एवं उनके मकान, दुकान, व्यवसाय सहित पुनर्वास को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

विधायक ने आपदा प्रभावित “धराली गांव” की वर्तमान स्थिति एवं वहां के निवासियों की समस्याओं के विषय में विस्तृत वार्ता सहित राहत एवं बचाव कार्य की सीएम को जानकारी दी।

विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपदा से प्रभावित धराली गांव के निवासियों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से एक विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाना अति आवश्यक है। जिसमे प्रभावित परिवारों का सुरक्षित विस्थापन एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। आजीविका पुनर्निर्माण हेतु रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं को विशेष रूप से शामिल किया जाए। स्थानीय लोगों के होटल, दुकानें, होम स्टे एवं ढाबे जो इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें “वरुणावत एवं जोशीमठ” आपदा की तर्ज पर मुआवजा प्रदान किया जाए। विधायक ने गंगोत्री विधानसभा के “विकासखंड भटवाड़ी एवं डुंडा” के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) सहित अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों की स्थिति पर भी मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से चर्चा की ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement