राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा चंपावत में नालियों और स्क्रबरों की सफाई अभियान* ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 23 अगस्त 2025

*राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा चंपावत में नालियों और स्क्रबरों की सफाई अभियान*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में चंपावत मुख्यालय में जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया।अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग श्री दान सिंह जरमाल ने बताया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा को देखते हुए बंद पड़ी नालियों और स्क्रबरों की गहन सफाई की गई, ताकि जलभराव की समस्या से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य से वर्षा का पानी सहजता से निकल सकेगा और सड़कों व रिहायशी क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होगा।अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से चंपावत मुख्यालय के घनी आबादी वाले क्षेत्र, पुल्ड आवास और खेतीखान–तपनीपाल मोटर रोड पर ध्यान केंद्रित किया गया। इन क्षेत्रों में मौजूद सभी स्क्रबरों की सफाई के साथ-साथ कच्ची नालियों से मलबा हटाया गया।राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग का यह प्रयास वर्षा ऋतु में नागरिकों को होने वाली असुविधाओं को कम करने और सड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement