मानेश्वर समाचार।
22 अगस्त 2025
प्रेम प्रकाश चंपावत के हुए नए जिला सहायक निबंधक
चंपावत। सहायक जिला निबंधक सहकारी समितिया के पद पर बागेश्वर से प्रौन्नति में आए प्रेम प्रकाश ने अपना पद भार संभाल लिया है। यह पद लंबे समय से रिक्त था। जिसमें कार्यवाहक उपर जिला सहायक निबंधक के पद पर सुभाष चंद्र गहतोड़ी कार्य कर रहे थे। नए सहायक निबंधक जिले में इससे पूर्व अपना योगदान दे चुके हैं। उनका कहना है कि उन्हें चंपावत जिले में सामाजिक व भौगोलिक परिस्थितियों का पूरा ज्ञान है तथा वे सहकारी समितिया के माध्यम से विकास एवं रोजगार के नए संभावनाओं को कार्य रूप देंगे।




