मानेश्वर समाचार
हल्द्वानी 23 मई 2025
आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने लो॰नि॰वि, ए॰डी॰बी, सिंचाई, नगर निगम आदि विभागों को मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त ने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह को निर्देश दिए कि शहर में जिन क्षेत्रों में एडीबी द्वारा सीवरेज एवं पेयजल की लाइनों पर कार्य किया जा रहा है, उन स्थानों पर गड्ढों को कार्य समाप्ति के पश्चात तत्काल भरा जाए। उन्होंने कहा कि शहर में कोई ऐसा क्षेत्र न हो जहां खुदाई तो कर दी गई हो, लेकिन गड्ढे अब तक नहीं भरे गए हों।
आयुक्त ने बैठक में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व सभी कार्य यथासमय पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक में मुख्य अभियंता सिंचाई ने बताया कि गौलापार स्टेडियम में गौलानदी के कटाव से स्टेडियम को नुकसान हो रहा था, उसका 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष कार्य समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।
आयुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि शहर में जिन क्षेत्रों में वृक्ष जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं और जिनसे दुर्घटना की संभावना है, उन पेड़ों की लॉपिंग के साथ ही तत्काल उन्हें हटाया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को यह भी निर्देश दिए कि शहर के नालों की सफाई मानसून से पूर्व सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है, वहां तत्काल प्रभाव से कार्य आरंभ किया जाए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, ए॰पी बाजपेयी, मुख्य अभियंता सिंचाई, संजय शुक्ल, उपजिलाधिकारी, राहुल साह, अधिशासी अभियंता लो॰नि॰वि॰, प्रत्युष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9411399134
7817899503




