स्वाला में भारी बारिश के बीच भी जारी रहा कार्य, यातायात सुचारु रूप से बहाल*।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 14 अगस्त 2025

*स्वाला में भारी बारिश के बीच भी जारी रहा कार्य, यातायात सुचारु रूप से बहाल*

लगातार हो रही भारी बारिश और खतरे के बावजूद स्वाला क्षेत्र में बाधित यातायात बहाल करने के लिए प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाले रखा। तेज बहाव और मलबा गिरने की चुनौती के बीच भी जेसीबी मशीनें बिना रुके काम करती रहीं।लगातार हो रही बरसात से मार्ग पर मलबा और पत्थर आने के बावजूद मशीनों की मदद से सफाई कर यातायात को सुचारु कर दिया गया।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement