मॉडल जिला चंपावत में जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष की कुर्सी में भाजपा ने किया कब्जा।

मानेश्वर समाचार।

11 अगस्त  2025

मॉडल जिला चंपावत में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की कुर्सी में भाजपा ने किया कब्जा।

अध्यक्ष पद के लिए आनंद अधिकारी एवं उपाध्यक्ष के लिए टनकपुर की पुष्पा विश्वकर्मा ने किया अपना नामांकन।

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आनंद सिंह अधिकारी एवं उपाध्यक्ष पद के लिए पुष्पा विश्वकर्मा द्वारा ही नामांकन किए जाने से दोनों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। दोनों ही भाजपा के प्रत्याशी है। आनंद के नाम का प्रस्ताव सुनीता जोशी, अनीता प्रथोली,अशोक महरा एवं योगेश जोशी ने किया जबकि उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा के नाम का प्रस्ताव जनकांडे के अशोक मेहरा व फर्तोला क्षेत्र से विजई जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने किया। इस अवसर पर रमेश भट्ट, सूरज प्रहरी के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सावंत, जिला प्रभारी वीरेंद्र बल्दिया, शंकर कोरंगा,सतीश चंद्र पांडे, एडवोकेट शंकर दत्त पांडे विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सुनील पुनेठा,निर्मल मेहरा, सुभाष बगौली आदि लोग मौजूद थे।रिटर्निंग ऑफिसर कि ओर से जयवर्धन शर्मा एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर अनुराग आर्या ने नामांकन पत्र स्वीकार किया।जबकि आरओ/जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचन का का प्रमाण पत्र जारी किया।बाद में भाजपा ने विजय जुलूस निकाला,जिसमें जिले भर से पार्टी कार्यकर्ताओ ने शामिल होकर अपनी खुशी का इजहार किया। पार्टी प्रत्याशी आनंद अधिकारी ने अपने निर्वाचन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन तथा पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर एवं अपने माता-पिता के श्रीचरणों में नमन किया। जिनकी बदौलत उन्हें जिले का “प्रथम नागरिक” बनने का सौभाग्य मिला है।आनंद का जुलूस चंपावत के बाद गृह नगर लोहाघाट की ओर प्रस्थान कर गया। जिसमें वाहनों की बड़ी लंबी कतार लगी हुई थी। यहां उनके आते ही लोहाघाट क्षेत्र आतिशबाजी से गूंज उठा। जहां उनका लोगों ने ज़ोरदार स्वागत किया। उधर आनंद के हतरंगिया स्थित आवास में जैसे ही उनके निर्विरोध निर्वाचन का समाचार मिला,लोगों का रूख उनके आवास की ओर हो गया। जहां उनके पिता प्रमुख राजकीय ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी एवं माताश्री भागीरथी अधिकारी को लोग बधाइयां दे रहे थे।उनके आवास में आनंद को बधाई देने वाले का बाद में भारी जमावड़ा लग गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement