मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 11 अगस्त 2025
*जिला व क्षेत्र पंचायत पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री का समय निर्धारित*
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख/उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधी निर्देश जारी किए हैं।आयोग के अनुसार, निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के बाद से प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जिला पंचायत/क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर निर्वाचन अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) द्वारा नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।नामांकन दिवस 11 अगस्त 2025 को नामांकन पत्रों की बिक्री का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में संबंधित मुख्यालय से अपने नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Jaya punetha editor in chief ।



