मानेश्वर समाचार।
8 अगस्त 2025
नगर पालिका की चेयरमैन प्रेमा पांडे ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी लोगों से परिवार को नशा मुक्त करने की मांगी राखी की दक्षिणा।
चंपावत: भाई बहनों के बीच प्रेम के बंधन रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नगर पालिका की अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने समाज में बढ़ते नशे के प्रकोप पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभी भाइयों से एक मां की तरह गुहार लगाई है कि वह समाज एवं परिवार को बचाने के लिए आज नशे से दूर रहने का संकल्प लें। युवाओं में नशे की बढ़ती लत पर चिंता जताते हुए श्रीमती पांडे ने कहा कि यह एक ऐसी गंभीर सामाजिक समस्या बनी हुई है जिस पर गंभीरता से चिंतन, मनन और मंथन किया जाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने एक मां की तरह युवाओं का आह्वान किया कि वह ठंडे दिमाग से सोचे कि जो मार्ग वे अपना रहे हैं उसके पीछे उनका तथा परिवार का कितना हित छुपा हुआ है? बच्चों को लेकर ही माता-पिता के अरमान जुड़े रहते हैं। यदि बच्चे ही गलत दिशा में जाने लगेंगे तो माता-पिता को होने वाला मानसिक कष्ट भुक्त भोगी माता-पिता ही जान सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से राखी की दक्षिणा के रूप में अपनी मां बहनों के सामने नशा न करने का संकल्प लेकर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, के द्वार खोले।गरीब के चेहरे में मुस्कान लाना ही विकास का स्पष्ट संकेत।चंपावत। नगर पालिका की चेयरमैन प्रेमा पांडे ने कहा कि जब तक हम गरीबों के चेहरों में मुस्कान नहीं ला पाते है तब तक हमारे प्रयास अधूरे माने जाएंगे। श्रीमति पांडे दीनदयाल जन आजीविका योजना की समीक्षा करते हुए व्यक्त कर रही थी। उनका कहना था कि सही पात्रों का चयन उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि पात्र व्यक्तियों के चेहरो में हम मुस्कान नहीं ला पा रहे हैं तो यह माना जाना चाहिए कि हमारे प्रयासों में कही कमी रह गई है।बैठक का संचालन भरत त्रिपाठी ने किया।




