मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 06 अगस्त 2025
*जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण*
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय भवन में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम की सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों एवं अलार्म सिस्टम के संचालन की बारीकी से जांच की तथा उनकी कार्यप्रणाली की पुष्टि की।जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण चुनावी उपकरणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समय-समय पर उनका निरीक्षण आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना शून्य रहे।इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रमेश चंद्र आर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




