त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 हेतु मतदान कार्मिकों का तृतीय ( अंतिम ) रेंडमाइजेशन संपन्न।

चम्पावत 22 जुलाई 2025

 

*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 हेतु मतदान कार्मिकों का तृतीय (अंतिम) रेंडमाइजेशन सम्पन्न*

 

चंपावत जनपद के विकास खंड लोहाघाट एवं पाटी के लिए त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के सफल संचालन हेतु मतदान कार्मिकों का तृतीय एवं अंतिम रेंडमाइजेशन मंगलवार को संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) चंपावत में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न कराई गई।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड पाटी के लिए कुल 97 मतदान पार्टियाँ (रिजर्व सहित 117) गठित की गई हैं, जिनमें कुल 485 मतदान कार्मिकों (रिजर्व सहित 585) की तैनाती की गई है।

 

वहीं विकास खंड लोहाघाट के लिए कुल 85 पार्टियाँ (रिजर्व सहित 102) गठित की गई हैं, जिनमें कुल 425 मतदान कार्मिकों (रिजर्व सहित 510) की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

 

उन्होंने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान कार्मिकों को ग्राम पंचायतें आवंटित की जा चुकी थीं, जबकि तृतीय रेंडमाइजेशन के अंतर्गत मतदान टीमों को टेबल आवंटित किए गए हैं, जिससे उनकी अंतिम कार्यस्थली सुनिश्चित हो सके।

 

निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी तैनात मतदान कार्मिकों को बुधवार, 23 जुलाई को संबंधित विकास खंड मुख्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा, जहाँ से वे अपने-अपने स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

इस अवसर पर प्रेक्षक श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, डीआईओ एनआईसी श्री ध्रुव रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र कुमार आर्य, एडीआईओ श्री अमित बूरा, श्री दिग्विजय पांगती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं तकनीकी कार्मिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement