विवाहों के निःशुल पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 जुलाई , नागरिक समय रहते कराएं प्रंजीकरण ।

मानेश्वर समाचार।

10 जुलाई 2025

 

*विवाहों के निशुल्क पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 जुलाई, नागरिक समय रहते कराएं पंजीकरण*

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि *उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने से पूर्व किए गए विवाहों का निशुल्क पंजीकरण या अभीस्वीकृति 26 जुलाई 2025 तक की जा रही है।* यह एक सीमित अवधि की सुविधा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए समय रहते पंजीकरण अवश्य कराएं।

 

नागरिक स्वयं या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। CSC संचालक पंजीकरण प्रक्रिया में आवश्यक तकनीकी सहायता व मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।

 

UCC पंजीकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इन्हें पंजीकरण शिविरों के आयोजन, विभागीय समन्वय आदि गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति पंजीकरण से वंचित न रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement