मानेश्वर समाचार।
चंपावत 09 जुलाई 2025
*बाल सुरक्षा और सहायता के लिए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी किए गए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: जिलाधिकारी ने आमजन से नंबर सुरक्षित रखने की अपील की*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों की सुरक्षा, सहायता और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों के माध्यम से बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।
आयोग द्वारा जारी इन हेल्पलाइन नंबरों से बाल उत्पीड़न, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और अन्य आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी।
जारी किए गए प्रमुख टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:
CM कंप्लेंट पोर्टल – 1905
CM हेल्पलाइन – 1076
चाइल्ड लाइन – 1098
साइबर क्राइम – 1930
टेली-मानस (मानसिक स्वास्थ्य सहायता) – 14416
मानस नारकोटिक्स – 1933
पुलिस सेवा – 112, 100
महिला हेल्पलाइन – 181
आपदा प्रबंधन – 108
पशु सेवा – 1962
फायर सर्विस – 101
एम्बुलेंस सेवा – 102
बिजली सेवा – 1912
ट्रैफिक पुलिस – 103
रेलवे इन्क्वायरी – 139
रेलवे एक्सीडेंट – 1072
एंटी करप्शन – 1031
क्राइम स्टॉपर – 1090
नेशनल हाईवे हेल्पलाइन – 1033
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन हेल्पलाइन नंबरों को अपने पास सुरक्षित रखें और आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करें।




