जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद में मोटर मार्गों से मलबा हटाने और नालों की सफाई का कार्य जारी ।

मानेश्वर समाचार।

09 जुलाई 2025

 

*जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद में मोटर मार्गों से मलबा हटाने और नालों की सफाई का कार्य जारी*

 

जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद में मोटर मार्गों से मलबा हटाने और नालों की सफाई का कार्य जारी ।

मानसून सीजन में आवागमन को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में विभिन्न मोटर मार्गों से मलबा हटाने तथा सड़क किनारे नालों की सफाई का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद में मोटर मार्गों से मलबा हटाने और नालों की सफाई का कार्य जारी ।

लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट के अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल ने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा और जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मार्ग हर समय चालू अवस्था में बने रहें।

 

उन्होंने बताया कि सिप्टी, अमड़िया, ब्लूटा, पासम, धुनाघाट, भिंगराड़ा, देवीधुरा, बकौड़ा सहित कई अन्य स्थानों पर मलबा हटाने और नालों की नियमित सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह प्रयास बरसात के दौरान जलभराव और मार्ग अवरुद्ध जैसी समस्याओं से बचाव हेतु अत्यंत आवश्यक हैं।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे मानसून के दृष्टिगत सतर्कता बनाए रखें, नियमित निगरानी करें और किसी भी संभावित अवरोध की स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement