सफाई कर्मियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ , उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने विभागों को दिए स्पष्ट दिशा – निर्देश।

मानेश्वर समाचार।

08 जुलाई 2025

 

*सफाई कर्मियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने विभागों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश*

सफाई कर्मियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ , उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद  मकवाना ने विभागों को दिए स्पष्ट दिशा – निर्देश।

*टनकपुर में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने किया पर्यावरण मित्रों से संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश*

 

उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने मंगलवार को टनकपुर नगर पालिका सभागार में सफाई कर्मियों और पर्यावरण मित्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष श्री मकवाना ने टनकपुर, चंपावत और बनबसा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ईपीएफ, वर्दी, चिकित्सा सुविधा और उचित वेतनमान जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सफाई कर्मियों को मानवीय गरिमा के अनुरूप सुविधाएं और सम्मान मिलना चाहिए।

 

श्री मकवाना ने ‘नमस्ते योजना’ के अंतर्गत सभी सफाई कर्मियों को मैनुअल स्कैवेंजर्स के रूप में पंजीकृत कराने के निर्देश दिए ताकि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और बीमा कवर जैसी सेवाओं को समयबद्ध उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

 

इसके साथ ही उन्होंने पूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा जल संस्थान को निर्देश दिए कि वे सफाई कर्मियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दें और लाभार्थी किट एवं सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराएं।

 

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा श्रीमती रेखा देवी, नगर पालिका चंपावत के अधिशासी अधिकारी श्री भरत त्रिपाठी, टनकपुर के ईओ श्री भूपेंद्र प्रकाश जोशी, बनबसा नगर पंचायत के ईओ श्री दीपचंद बुढलाकोटी, जल संस्थान के सहायक अभियंता श्री बहादुर सिंह, टनकपुर सीएमएस श्री घनश्याम तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री देवेश पांडे, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार वाल्मीकि, आयोग की सदस्य मुन्नी देवी, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement