*निर्माणाधीन साइंस सेंटर चम्पावत का कार्य अंतिम चरण में, साइंस कैंप फैसिलिटी, कैफेटेरिया भवन एवं ऑडिटोरियम का निर्माण पूर्ण*
चम्पावत, 26 नवंबर 2026, सूवि।
मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत में निर्माणाधीन साइंस सेंटर का कार्य तेजी से अंतिम चरण की ओर अग्रसर है।
साइंस सेंटर परिसर में साइंस कैंप फैसिलिटी, कैफेटेरिया भवन एवं ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि विज्ञान गैलरी में यूकॉस्ट (UCOST) द्वारा विभिन्न एक्जीबिट स्थापित करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल द्वारा निर्माणाधीन साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार को शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने तथा निर्माण में उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही अधिशासी अभियंता द्वारा यूकॉस्ट के प्रतिनिधियों से वार्ता कर विज्ञान गैलरी में एक्जीबिट स्थापित करने के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने हेतु समन्वय स्थापित किया गया, ताकि साइंस सेंटर को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से तैयार कर जनोपयोगी बनाया जा सके।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा परियोजना के कार्यों की निरंतर निगरानी एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे साइंस सेंटर जनपद में विज्ञान, नवाचार, वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं ज्ञान-वर्धन के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सके।
इस दौरान पीडब्ल्यूडी के जेई श्री नीरज, ठेकेदार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief.




