मा. मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत सुई-पाऊ मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सड़क चिह्नांकन जारी*

चम्पावत,

 

*मा. मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत सुई-पाऊ मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सड़क चिह्नांकन जारी*

 

*सड़क सुधारीकरण से स्थानीय लोगों को मिलेगी सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा*

 

*जिलाधिकारी ने गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए समय पर कार्य पूरे करने के दिए निर्देश*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के सुधारीकरण का कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर सुई-पाऊ मोटर मार्ग पर बिट्यूमिनस डामरीकरण का कार्य जारी है। मार्ग की सतह में सुधार से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

 

अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई, बीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुई-पाऊ मोटर मार्ग पर डामरीकरण, सड़क चिह्नांकन और संकेतकों की रंगाई का कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। इन कार्यों से मार्ग की सतह बेहतर होगी और वाहन चालकों को सड़क पर जरूरी संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

 

अभियान के तहत संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्थाएं जनपद के अन्य मोटर मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार डामरीकरण, पैचवर्क और मरम्मत के कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभाग सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करें और हर स्तर पर तय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement