मा.मुख्यमंत्री के सुरक्षित, सुगम और गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को मिल रही गति, बनबसा के चूना भट्ठा क्षेत्र में सड़क में बिटूमिनस कार्य प्रगति पर*

चम्पावत,

*मा.मुख्यमंत्री के सुरक्षित, सुगम और गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को मिल रही गति, बनबसा के चूना भट्ठा क्षेत्र में सड़क में बिटूमिनस कार्य प्रगति पर*

 

*बिटुमिनस कंक्रीट से सड़कों का हो रहा सुदृढ़ीकरण, स्थानीय नागरिकों को मिलेगी बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा*

 

*सड़क निर्माण में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने एवं आमजन को सुरक्षित तथा सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में सड़क सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में नगर पंचायत बनबसा के अंतर्गत चूना भट्ठा क्षेत्र में बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) से सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। सड़क के पक्कीकरण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र में यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगा।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि मा.मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सड़क की निर्धारित मोटाई एवं समतलीकरण सुनिश्चित करते हुए कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़क अभियान के अंतर्गत जनपद में सड़क सुधार एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement