मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल सामग्री एवं मंदिरों व समूहों को आवश्यक सामग्री वितरित
आदर्श चम्पावत के संकल्प के साथ विकास कार्यों को नई गति
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए विकास कार्यों के साथ-साथ बच्चों को नशे से दूर रखने, खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की धार्मिक एवं सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर कुशल क्षेम जानी गई।
इसी क्रम में ‘मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मोराड़ी, जैगांव-जैतौली एवं पल्सों में बच्चों को क्रिकेट किट एवं अन्य खेल सामग्री तथा मंदिरों एवं महिला समूहों को आवश्यक बर्तनों का वितरण किया गया।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़ते हुए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक एवं धार्मिक गतिविधियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी, दर्जा मंत्री श्री मुकेश महाराना जी, मंडल अध्यक्ष चंपावत नगर भाजपा श्री सुनील पुनेठा जी, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण श्री प्रकाश बिनवाल जी, जिला पंचायत सदस्य शक्तिपुरबूंगा श्री कृष्णानंद जोशी जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप इस प्रकार के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
खेल से जुड़ें, नशे से दूर रहें—यही स्वस्थ एवं सशक्त चम्पावत का संकल्प है।
*आदर्श चम्पावत • विकसित चम्पावत*
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार*
Jaya punetha editor in chief.




