चंपावत ,
*जिलाधिकारी ने किया उप जिला संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर का स्थल निरीक्षण परखी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं*
*जिला संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की समीक्षा, डायलिसिस मशीन और ट्रामा सेंटर के संचालन पर विशेष जोर*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें अस्पताल की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया गया।
अस्पताल में वर्तमान में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है और सभी आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
एनेस्थीसिया, नेत्र रोग, दंत रोग, जनरल सर्जन, और ऑर्थोपेडिक्स सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक और इमरजेंसी सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, डायलिसिस मशीन, सीटी स्कैन मशीन तथा आंखों की विभिन्न बीमारियों के इलाज से जुड़ी चिकित्सीय सुविधाएं भी यहां सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अस्पताल में कई नए कार्य पूर्ण कराए गए हैं, जिसमें हाल ही में उपलब्ध कराई गई डायलिसिस मशीन का सफल संचालन प्रमुख है। साथ ही, नेत्र चिकित्सालय के लिए भी कई नए उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग मरीजों के उपचार में किया जा रहा है। एम्बुलेंस सेवाएं भी यहां नियमित रूप से मिल रही हैं।
निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित मरीजों से भी संवाद किया गया, जिन्होंने चिकित्सा सेवाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था को संतोषजनक बताया। अस्पताल की बिल्डिंग के पुनर्धुन (रंग-रोगन) के लिए भी आग्रह किया गया है, जिस पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, ट्रामा सेंटर के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एम्स ऋषिकेश के सहयोग और सानिध्य में इसे शीघ्र अति शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्य, चिकित्सा अधीक्षक डॉ घनश्याम तिवारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभा जोशी, डॉ उमर,अस्थि रोग विशेषज्ञ डा प्रिंस महेश्वरी ईएनटी सुकृति त्रिपाठी एवंअन्य उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief.




