सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 कृषकों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित, विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी*

 

 

*सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 कृषकों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित, विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेशभर में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्रामीण तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों एवं कृषकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में ग्राम पंचायत चौड़ला में ग्राम प्रधान श्री दीपक बोरा की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में 25 कृषकों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित किए गए। इसमें राई, पालक, धनिया एवं प्याज आदि के बीज शामिल रहे।

 

इस पहल का उद्देश्य कृषकों को सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी आजीविका को सुदृढ़ करने में सहयोग प्रदान करना है।

 

जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कृषकों को उद्यान विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा दे सकें।

 

कार्यक्रम के दौरान कृषकों को विभागीय योजनाओं के साथ-साथ नाबार्ड के अंतर्गत पॉलीहाउस निर्माण से संबंधित जानकारी भी दी गई। उन्हें आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा संरक्षित खेती के माध्यम से उत्पादन एवं आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषकों की आय में वृद्धि, कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं लाभ ग्रामीण स्तर तक पहुँचाकर कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

[12/10, 15:07] Asha Mam Suchna Vibhag: चम्पावत, 12 अक्टूबर 2026, सूवि।

 

*जनता मिलन में 120 आवेदन प्राप्त, मुख्य विकास अधिकारी ने जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*

 

*जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न करें अधिकारी, प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता से हो प्रभावी कार्यवाही : मुख्य विकास अधिकारी*

 

*जनता मिलन में 11 लाभार्थियों के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड, दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं पर हुई सुनवाई*

 

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न एवं दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 120 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जनता मिलन में सोलर लाइट, फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ एवं चेनलिंक फेंसिंग, प्रधानमंत्री आवास, सुरक्षा दीवार निर्माण, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, पशुपालन, सड़क एवं पेयजल सहित विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सिमल्टा फुंगर निवासी ललित मोहन पाण्डेय ने आपदा से क्षतिग्रस्त मकान की सुरक्षा हेतु दीवार निर्माण, दूधपोखरा निवासी कैलाश गिरी ने आंगनबाड़ी केंद्र की चाहरदीवारी एवं शौचालय की मरम्मत, बगेड़ी निवासी प्रकाश राम ने राशन कार्ड तथा गोसनी निवासी हिमांशु परिध्यानी ने सोलर लाइट लगाए जाने की मांग रखी। वहीं ग्राम सल्ली की ग्राम प्रधान संगीता रावत ने इंटर कॉलेज के सीसी मार्ग पर रेलिंग लगाने एवं विद्यालय की पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत, छतकोट निवासी मीना भट्ट ने फसलों की सुरक्षा हेतु तारबाड़ तथा प्रकाश भट्ट ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल, सड़क, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं एवं दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों से संबंधित मामलों सही सभी आये आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता मिलन का उद्देश्य केवल जनसमस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर आमजन को समय पर राहत पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर की जा रही कार्यवाही का नियमित फॉलोअप करें तथा शिकायतकर्ताओं को भी निस्तारण की स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

जनता मिलन के दौरान 11 लाभार्थियों के मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी जनसमस्याओं के समाधान को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

इस दौरान एपीडी विम्मी जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपकीर्ति तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए अंकित आर्य, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement