*पेट्रोलियम पदार्थों की गुणवत्ता, माप-तोल एवं कालाबाजारी पर रोक हेतु जनपद में गठित संयुक्त टीम ने की सघन चेकिंग*

चंपावत

*पेट्रोलियम पदार्थों की गुणवत्ता, माप-तोल एवं कालाबाजारी पर रोक हेतु जनपद में गठित संयुक्त टीम ने की सघन चेकिंग*

भारत सरकार की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा तथा पेट्रोलियम उत्पादों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान संचालित किया गया।

 

इसके तहत पूर्ति विभाग, बाट-माप (विधिक माप विज्ञान) विभाग तथा पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन कर जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों एवं ईंधन बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण व सघन जांच की गई।

 

जांच अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा घटतौली, अवैध भंडारण, जमाखोरी तथा पेट्रोल एवं डीजल में मिलावट जैसे गंभीर विषयों पर सूक्ष्मता से कार्रवाई की गई। टीम ने पंपों पर लगे डिस्पेंसिंग यूनिटों की तकनीकी जांच के साथ-साथ ईधनों की गुणवत्ता और घनत्व (डेंसिटी) का परीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, बाट-माप विभाग द्वारा मापक यंत्रों की प्रमाणिकता और सीलिंग की स्थिति की गहनता से पड़ताल की गई, जबकि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा मानकों तथा परिसर में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की।

पूर्ति विभाग द्वारा कहा गया कि प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को पारदर्शी व निष्पक्ष सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में इस प्रकार के औचक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, माप एवं बाढ़ विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement