सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बेडाओड में किसानों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित, 50 कृषक हुए लाभान्वित*

चंपावत ,

 

*सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बेडाओड में किसानों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित, 50 कृषक हुए लाभान्वित*

 

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य भर में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि सोमवार को उद्यान सचल दल केंद्र बाराकोट द्वारा ग्राम पंचायत बेडाओड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

ग्राम प्रधान कुमारी मनीषा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित 50 कृषकों को उद्यान विभाग की ओर से निःशुल्क सब्जी बीजों का वितरण किया गया।

 

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के तकनीकी एवं आर्थिक पहलुओं से अवगत कराते हुए कृषकों को आधुनिक एवं संरक्षित खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

Jaya punetha editor in chief

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement