चंपावत
*माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क*
*गड्ढा मुक्त सड़क अभियान: सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा विभिन्न मार्गो में किया पैच रिपेयर कार्य*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की समस्त सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाए जाने के दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में सड़क निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने हेतु निरंतर पैच वर्क की कार्यवाही की जा रही है।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, खंड लोहाघाट श्री मयंक तिवारी द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा शुक्रवार को लोहाघाट अंतर्गत रीगल बैंड से मुलाकोट मार्ग, मरोड़ाखान- पाटन- गलचौड़ा मोटर रोड पर प्रमुखता से पैच रिपेयर एवं गड्ढा मुक्तिकरण का कार्य पूर्ण किया गया।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता श्री विभोर गुप्ता ने बताया की जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग को भी गड्ढा मुक्त किए जाने का कार्य निरंतर गतिमान है। इसी क्रम में टनकपुर से बेलखेत मार्ग में पैच वर्क का कार्य किया गया।
कहा कि आम जनमानस एवं राहगीरों के आवागमन को सुगम, सुरक्षित एवं बाधा रहित बनाने के उद्देश्य से विभाग की टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर प्रयासरत है।
इसके अतिरिक्त विभागों द्वारा अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख मार्गो एवं ग्रामीण सड़क मार्गों को भी शीघ्र अति शीघ्र पूर्णतः गड्ढा मुक्त करने हेतु कार्य किया जा रहा है।




