खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छतार क्षेत्र में किराना दुकानों और भोजनालयों का निरीक्षण, सूजी व सेवई के नमूने राजकीय लैब भेजे गए*

चंपावत

 

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छतार क्षेत्र में किराना दुकानों और भोजनालयों का निरीक्षण, सूजी व सेवई के नमूने राजकीय लैब भेजे गए*

 

खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चम्पावत के छतार क्षेत्र स्थित जनरल स्टोर, किराना दुकानों एवं भोजनालयों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने भोजनालयों के किचन, किराना दुकानों की साफ-सफाई, हाइजीन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

 

कार्रवाई के अंतर्गत खाद्य पदार्थों—सूजी एवं रोस्टेड वर्मीसेली (सेवई)—के दो नमूने संग्रहित कर परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित किए गए हैं।

 

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से FSSAI लाइसेंस बनवाने व उसे प्रदर्शित करने, खरीद-बिक्री का कार्य केवल पक्के बिल पर करने तथा समयावधि पार (एक्सपायरी) खाद्य पदार्थों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए उन्हें बिक्री काउंटर पर न रखने के कड़े निर्देश जारी किए गए।

 

इस निरीक्षण दल में सहायक दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement