*मा.मुख्यमंत्री के प्रयास से चंपावत के विकास को मिली नई उड़ान, श्यामलाताल में 4.90 करोड़ रुपये से लेक फ्रंट का हुआ भव्य कायाकल्प*

*चम्पावत

 

*मा.मुख्यमंत्री के प्रयास से चंपावत के विकास को मिली नई उड़ान, श्यामलाताल में 4.90 करोड़ रुपये से लेक फ्रंट का हुआ भव्य कायाकल्प*

 

उत्तराखंड के समग्र विकास एवं पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चंपावत विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल श्यामलाताल में ₹490.94 लाख (4.90 करोड़ रुपये) की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट (Lake Front Development) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

 

इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल श्यामलाताल की नैसर्गिक सुंदरता में निखार आया है, बल्कि यह क्षेत्र अब एक प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

 

राज्य सरकार चंपावत को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्यामलाताल में लेक फ्रंट सौंदर्यीकरण कार्य का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, साहसिक एवं जल क्रीड़ा पर्यटन की संभावनाओं को तराशना और क्षेत्रीय युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। इस वृहद निर्माण कार्य को कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (CNDS) लोहाघाट द्वारा उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया है।

 

लेक फ्रंट डेवलपमेंट के तहत झील के चारों ओर पर्यटकों के बैठने, टहलने, रोशनी व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं का निर्माण किया गया है। इस परियोजना के साकार होने से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ प्राप्त होंगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा। राज्य सरकार देवभूमि के प्रत्येक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के अपने संकल्प पर निरंतर अग्रसर है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement