*धौन–बड़ौली ग्रामीण मोटर मार्ग का उपजिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी*

चम्पावत

*धौन–बड़ौली ग्रामीण मोटर मार्ग का उपजिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी*

वर्षा के कारण धौन–बड़ौली ग्रामीण मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी श्री बीसी पंत ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया तथा राहत एवं मार्ग खोलने के कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जेसीबी, पोक्लैन सहित जरुरी मशीनरी लगाकर शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एनपीसीसी के रेजिडेंट इंजीनियर (आरई) श्री नवीन यादव भी उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में जेसीबी एवं अन्य मशीनों की सहायता से सड़क पर जमा मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा मार्ग की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मार्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से यातायात के लिए खोल दिया जाए। क्षेत्रवासियों एवं यात्रियों से अपील की गई है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मार्ग पूर्ण रूप से सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement