माननीय मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चंपावत’ के विजन को साकार करने में जुटा प्रशासन, जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद के मोटर मार्ग के सुधारीकरण का गतिमान।

चंपावत 14 जून 2026

*माननीय मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चंपावत’ के विजन को साकार करने में जुटा प्रशासन, जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद के मोटर मार्ग के सुधारीकरण का गतिमान*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत और सुगम बनाया जा रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पीएमजीएसवाई (PMGSY) चंपावत द्वारा ग्रामीण और मुख्य सड़क मार्गों के सुधारीकरण का कार्य पूरी गति से संचालित किया जा रहा है। सड़कों को गड्ढा मुक्त और उच्च गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए विभाग लगातार धरातल पर सक्रिय है।

इसी अभियान के अंतर्गत धौन-दियूरी मोटर मार्ग पर बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) यानी डामरीकरण का कार्य पूरी तेजी के साथ गतिमान है। अधिशासी अभियंता (EE) पीएमजीएसवाई वीरेंद्र बोहरा ने प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र की सड़कों को मजबूत और सुरक्षित बनाना है ताकि स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि कार्य को निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जल्द ही इस मार्ग पर डामरीकरण का कार्य पूर्ण कर कर लिया जाएगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement