गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की अनूठी पहल: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र से जुड़कर रचें इतिहास।

चम्पावत 10 जून 2026

*गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की अनूठी पहल: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र से जुड़कर रचें इतिहास*

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘हैबिल्ड हेल्थटेक प्राइवेट लिमिटेड’ के सहयोग से एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है।

*आगामी 14 जून, 2026 को प्रातः 06:15 बजे से 07:35 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से एक ही समय पर सर्वाधिक लोगों की एक साथ भागीदारी का नया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।*

इस अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवमयी कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि उक्त ऑनलाइन योग सत्र का सीधा प्रसारण आयुष मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने और देश का नाम वैश्विक पटल पर दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

इसके साथ ही उन्होंने शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त शासकीय कार्मिकों को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को खुद का और अपने अधीनस्थ काम करने वाले समस्त कार्यालय एवं फील्ड स्तर के कर्मचारियों का तत्काल पंजीकरण सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश जारी किए हैं, ताकि 14 जून को निर्धारित समय पर सभी की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों को आम जनता को भी इस सत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी सौंपी है ।

कार्यक्रम में पंजीकरण और प्रतिभागिता की सरल प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि इस *रिकॉर्ड ब्रेकिंग सत्र में शामिल होने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को अपने मोबाइल से टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर एक मिस कॉल (Missed Call) देनी होगी।*

मिस कॉल देने के तुरंत बाद प्रतिभागी के पंजीकृत मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एक विशेष लिंक प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने यह भी बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की आधिकारिक और सटीक गणना के दृष्टिकोण से यह बेहद अनिवार्य है कि 14 जून को योग सत्र की शुरुआत के समय प्रत्येक प्रतिभागी अपने व्यक्तिगत उपकरण जैसे मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से अलग से लॉग-इन करके ही कार्यक्रम से जुड़े। सामूहिक रूप से एक ही स्क्रीन पर सत्र देखने को रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि तकनीकी रूप से प्रत्येक अलग से पंजीकृत और लॉग-इन किए गए उपकरण को ही एक प्रतिभागी के रूप में गिना जाएगा।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों और सरकारी सेवकों से इस महा-अभियान को सफल बनाने और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement