निकाय निर्वाचन-2026: मतगणना परिणामों को ऑनलाइन प्रदर्शित करने के लिए चम्पावत में काउंटिंग एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त।

चम्पावत, 02 जून 2026

*निकाय निर्वाचन-2026: मतगणना परिणामों को ऑनलाइन प्रदर्शित करने के लिए चम्पावत में काउंटिंग एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त*

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) चम्पावत श्री मनीष कुमार द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए आदेश जारी किया गया है जिसमें मतगणना परिणामों को आम जनता के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट secresult.uk.gov.in पर ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रभारी अधिकारियों और काउंटिंग एडमिनिस्ट्रेटर्स की तैनाती कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, नगर पंचायत पाटी के लिए एन.आई.सी. चम्पावत के ई डिस्ट्रिट मैनेजर श्री तनुज रावल (मो. 9568010423) को प्रभारी अधिकारी/काउंटिंग एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला स्तर पर काउंटिंग एडमिनिस्ट्रेटर की जिम्मेदारी स्वान प्रभारी चम्पावत के श्री हर्षित कुमार (मो. 6395598875) और निकाय स्तर पर स्वान पाटी के श्री राजेन्द्र जोशी (मो. 9012419546) को सौंपी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त तकनीकी कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए ससमय समस्त आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना के परिणाम बिना किसी तकनीकी बाधा के जन-सामान्य तक डिजिटल माध्यम से पहुँच सकें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement