मायावती अस्पताल में पहली बार लगेगा विशाल मूत्र एवं किडनी संबंधित निशुल्क यूरोलॉजी शिविर।

मायावती अस्पताल में पहली बार लगेगा विशाल मूत्र एवं किडनी संबंधित निशुल्क यूरोलॉजी शिविर।

विदेश से आ रहे किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक दुबे, 1 से 3 जून तक मिलेगा निशुल्क उपचार।

लोहाघाट। पहाड़ के हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यदि आप गुर्दे की पथरी, बार-बार या रुक-रुक कर पेशाब आने, प्रोस्टेट, पेशाब में जलन, पेशाब की थैली की बीमारी, पेशाब का रंग बदलने, पेशाब के साथ खून या वीर्य आने, पेशाब के रास्ते में रुकावट अथवा अन्य किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से परेशान हैं और महंगे इलाज के कारण उपचार नहीं करा पा रहे हैं, तो अब आपके लिए सुनहरा अवसर है। अद्वैत आश्रम मायावती के प्रेसिडेंट स्वामी शिव हृदयानंद जी महाराज की विशेष पहल पर मायावती अस्पताल में 1 से 3 जून तक तीन दिवसीय विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विदेश से प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक दुबे अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मरीजों का परीक्षण और परामर्श देंगे।

डॉ. दीपक दुबे मास्टर ऑफ सर्जरी, एफआरसीएस जनरल सर्जरी, एमसीएच यूरोलॉजी, एफआरसीएस यूरो तथा डीएनबी यूरो जैसी प्रतिष्ठित डिग्रियों से सम्मानित हैं। बताया जा रहा है कि वह अब तक ढाई हजार से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। मायावती अस्पताल में इस तरह का यह पहला बड़ा यूरोलॉजी शिविर होगा, जिससे सीमांत क्षेत्र के मरीजों को सीधे लाभ मिलेगा।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में विशेषकर बुजुर्गों में मूत्र एवं किडनी संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। आर्थिक तंगी और बड़े शहरों तक पहुंच न होने के कारण अधिकांश लोग समय पर उपचार नहीं करा पाते। ऐसे मरीजों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है।

रोगियों की सुविधा को देखते हुए लोहाघाट रोडवेज स्टेशन से मायावती अस्पताल तक निशुल्क आवागमन की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल की ओर से वाहन प्रतिदिन सुबह 10 बजे लोहाघाट रोडवेज स्टेशन से मरीजों को लेकर मायावती अस्पताल पहुंचेगा और वापस छोड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement