देहरादून: नाबालिग से दुष्कर्म।एक साल से भी अधिक समय से हो रहा था शोषण बाल आयोग अध्यक्ष के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा।

  मानेश्वर समाचार।

11 जून 2025

देहरादून  :  राजधानी देहरादून में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म  और गर्भपात का मामला सामने आया है । पीड़िता चार महीने की गर्भवती थी । पीड़िता को गर्भपात के लिए कुछ गोलियां दी गई थी ।जिससे उसका बहुत अधिक रक्तस्राव हुआ । फिर पीड़ित को 108 की मदद से दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद ही पुलिस को इस मामले की खबर लगी । मामले की जानकारी मिलते ही बाल आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना  भी पीड़िता से मिलने से हॉस्पिटल पहुंची। गीता खन्ना से बातचीत करते हुए नाबालिक पीड़िता ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पीड़िता ने बाल आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना को बताया था कि 13 साल की उम्र से उसका शारीरिक शोषण हो रहा था। फिलहाल पीड़िता की उम्र करीब 14 साल है। यानी बीते एक साल से पीड़िता का यौन शोषण किया जा रहा था। आरोपी पीड़िता को गर्भ निरोधक गोलियां भी खिला रहा था । नाबालिग पीड़िता के साथ उसकी 19 वर्षीय बहन भी रहती थी । करोना काल में बच्ची की मां की मौत के बाद से दोनों बहने अनाथों की तरह जीवन यापन कर रही थी। उनके पिता उनके साथ नहीं रहते थे ।दोनों लड़कियां घरों में साफ सफाई का कार्य करती थीं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात 9 जून को नाबालिग लड़की को दून अस्पताल में अत्यंत गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। नाबालिग का गर्भपात कराया गया था। हॉस्पिटल प्रबंधन ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़िता से बात की और पूरा मामला जाना ।

पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में रहती है।आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया जिस वजह से पीड़िता गर्भवती भी हो गई थी । पीड़िता करीब चार महीने की गर्भवती थी। आरोपी  ने बिना डॉक्टरों के परामर्श के  ही पीड़िता को गर्भ गिरने की दवाई खिलाई,जिससे उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उसे 108 सेवा की मदद से दून अस्पताल लाया गया था।

आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण बजरंग दल के कार्यकर्ता ने आईएसबीटी चौकी पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया । पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है ।

बल आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना ने अस्पताल पहुंचकर नाबालिग बच्ची के परिजनों से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का खुद संज्ञान लिया था । कोतवाली पटेल नगर में महिला उप निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार किया ।

Jaya punetha editor in chief ।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement