*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को सड़क परियोजना की सौगात, धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹161.40 लाख स्वीकृत*।

चम्पावत 30 मार्च 2026

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को सड़क परियोजना की सौगात, धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹161.40 लाख स्वीकृत*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है।

इसी क्रम में जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत अंतर्गत धूनाघाट–भिंगराडा–रीठा साहिब मोटर मार्ग (SH-64) के किमी 168.00 से स्वामी अवधेशानन्द पब्लिक स्कूल तक सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य को महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है।

उत्तराखंड शासन द्वारा इस परियोजना के लिए कुल ₹161.40 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

लगभग 2.45 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना हेतु चालू वित्तीय वर्ष में प्रारंभिक धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है तथा संबंधित अधिशासी अभियंता को कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सभी तकनीकी मानकों एवं डंपिंग जोन से संबंधित प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरणीय संतुलन बना रहे और सड़क दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह सड़क मार्ग सामरिक एवं स्थानीय आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा आमजन को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement