*खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का भव्य समापन*।

चम्पावत 30 मार्च 2026, सूवि।

*खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का भव्य समापन*

*टनकपुर स्टेडियम ने जीता खिताब, फाइनल में सिटी कॉन्वेंट खटीमा को हराया*

खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का दो दिवसीय आयोजन 29 एवं 30 मार्च को टनकपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 मार्च को टनकपुर के कोतवाल श्री चेतन सिंह रावत द्वारा किया गया, जिसमें जनपद की कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टनकपुर स्टेडियम और सिटी कॉन्वेंट खटीमा की टीमें फाइनल में पहुंचीं।

रोमांचक फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिटी कॉन्वेंट खटीमा को 25-22, 25-12 से पराजित कर लीग का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एवं पूर्णागिरी मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी रहे। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट, वॉलीबॉल एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष श्री अवतार सिंह एवं सचिव श्री चंदन सिंह मेवाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह सहित स्टेडियम के कोच, वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं अन्य खेलों के प्रतिभागी मौजूद रहे।

वहीं समापन दिवस पर बॉक्सिंग कोच श्री ललित कुंवर, शारीरिक शिक्षिका श्रीमती कल्पना आर्य, वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश पाण्डे, जगदेव सिंह, अमन जोशी, साक्षी सिंह, विवेक सिंह, शुभम रावत सहित अनेक खिलाड़ी, टीम मैनेजर एवं कोच उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement