जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र में सघन स्वच्छता अभियान तेज: ग्रामीण अंचलों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़।

चम्पावत 24 मार्च 2026

*जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र में सघन स्वच्छता अभियान तेज: ग्रामीण अंचलों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत द्वारा लोहाघाट के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में सघन स्वच्छता अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता टीमों की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।

अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि तैनात स्वच्छता टीमें नालियों, संपर्क मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित और व्यवस्थित सफाई कर रही हैं। साथ ही ग्रामीणों को कूड़ा प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्थायी बनाया जा सके।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वच्छता को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाते हुए निरंतर जनजागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों, गधेरों एवं पैदल मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया, जिससे जनपद में आने वाले आगंतुकों, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।

उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि कूड़ा निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें तथा यदि किसी स्थान पर कूड़ेदान की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना संबंधित अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी अथवा उपजिलाधिकारी को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement