*“4 साल बेमिसाल” मिनी मैराथन में नितिन और उषा रहे अव्वल, दौड़ में दिखाया दमखम*।

चम्पावत 24 मार्च 2026

*“4 साल बेमिसाल” मिनी मैराथन में नितिन और उषा रहे अव्वल, दौड़ में दिखाया दमखम*

उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में 10 किमी एवं 5 किमी मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ चम्पावत कलेक्ट्रेट रोड स्थित अम्बेडकर पार्क से हुआ, जो ढकना बड़ोला एवं डूंगरासेठी होते हुए पुनः अम्बेडकर पार्क पर आकर सम्पन्न हुई। इस आयोजन में युवाओं एवं स्थानीय प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

10 किमी मिनी मैराथन दौड़ में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 39 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लोहाघाट के नितिन बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लोहाघाट के सुमित कुमार द्वितीय एवं चम्पावत के चंचल सिंह बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। हिंगला देवी निवासी शंकर नाथ चतुर्थ, चौड़ासेठी निवासी लक्की सेठी पंचम तथा मुड़ियानी निवासी रमेश सिंह षष्ठ स्थान पर रहे।

वहीं 5 किमी महिला ओपन वर्ग की मिनी मैराथन में कुल 11 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बड़ोली निवासी उषा थ्वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चम्पावत निवासी गीतिका द्वितीय, लोहाघाट की रिया तृतीय, लोहाघाट की सुमन चतुर्थ एवं लोहाघाट की सौम्या पंचम स्थान पर रहीं।

समापन समारोह में अतिथियों ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैलाश अधिकारी, पारस महर, लक्ष्मण कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, स्टेडियम प्रभारी टनकपुर मुकेश शर्मा सहित प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा, मोहन सिंह राणा, सुनील जोशी, हरीश जोशी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement