मानेश्वर समाचार।

08 जून 2025

विकास, रोजगार एवं पर्वतीय जीवन को सरल बनाकर पलायन कर चुके लोगों को उनकी माटी से जोड़ना “सेतु” की शिर्ष प्राथमिकता – राज शेखर जोशी

 

“सेतु” आयोग ने अपनी कार्य योजना को जमीनी रूप देने के लिए देश के कॉरपोरेट जगत के नामी संस्थाओं से किया एमओयू।

 

चंपावत। नीति आयोग के तर्ज पर उत्तराखंड में गठित “सेतु” आयोग यानी स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग एंड एंपावरिंग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष का कार्य देश के कार्पोरेट जगत के महान हस्ती रहे राजशेखर जोशी के प्रयास रंग लाने लगे हैं। मूल रूप से चम्पावत जिले के किमाड़ (देवीधुरा) गांव के राजशेखर जोशी जैसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यूं ही नहीं यह भारी जिम्मेवारी दी गई है।उत्तराखंड राज्य का दूरगामी सोच के साथ समग्र विकास के लिए श्री जोशी जैसे विराट व्यक्तित्व को समुद्र से खोज कर लाया गया है जिन्हें एक ही धुन है कि किस प्रकार उत्तराखंड में विकास, रोजगार एवं यहां के प्राकृतिक संसाधनों का वैज्ञानिक तरीके से दोहन कर यहां से पलायन कर चुके लोगों को अपनी माटी से जोड़ना है। उत्तराखंड के विषम भौगोलिक परिवेश को भी पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्र की परिस्थितियों को अलग-अलग नजरिए से विकास एवं रोजगार को स्वरूप दिया जा रहा है। पहाड़ों में पचास फीसदी लोग खेती पर निर्भर हैं, जिनकी 9.4 फ़ीसदी जीडीपी में हिस्सेदारी है। जिसमें साढ़े तीन फिसदी इजाफा लाने के लिए कृषि एवं पर्यटन को नए आयाम दिए गए हैं। श्री जोशी ने पहाड़ की प्रतिभाओं को तराशने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए उनका दावा है कि इससे उनकी आय में कहीं अधिक इजाफा आएगा। सामाजिक क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के लिए टाटा ट्रस्ट के साथ एमओयू किया जा चुका है।

श्री जोशी के अनुसार उत्तराखंड में उच्च शिक्षा की चमक व धमक बढ़ाने के लिए हर छात्र-छात्रा को एआई से जोड़कर उनके व्यक्तित्व में नई चमक लाने के साथ उच्च शिक्षा का स्तर ऐसा ऊंचा करने का प्रयास किया जा रहा है जहां किसी भी साक्षात्कार में यहां के युवक एवं युवतियां अपनी प्रतिभा की अलग हीमहक बिखेरेंगी। इसके लिए देश के नामी “नैस्कॉम” एवं “बाधवानी” फाउंडेशन से भी एमओयू किया जा चुका है। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, नगरों को साफ सुथरा रखने के साथ निकायों को आर्थिक रूप से अपने पैरों में खड़ा करने की दिशा में एक मसौदा तैयार किया गया है जो निकायों का रूप एवं स्वरूप ही बदल देगा।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

9411399134

7817899503

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement