चम्पावत 15 फरवरी 2026
*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत को ₹41.948 लाख की अंतिम किश्त स्वीकृत*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत में निर्माणाधीन रिटेनिंगवाल एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने हेतु शासन द्वारा ₹41.948 लाख (रु. एकतालीस लाख चौरानवे हजार आठ सौ मात्र) की अंतिम किश्त अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके साथ ही उक्त निर्माण कार्य हेतु कुल ₹104.87 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में ₹62.922 लाख की धनराशि पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी थी।
उक्त धनराशि के अवमुक्त होने से संस्थान परिसर में रिटेनिंगवाल एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जा सकेंगे। इससे परिसर की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
Jaya punetha editor in chief ।



